होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

गम्हरिया : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

गम्हरिया / Balram Panda : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में अंचल अधिकारी, गम्हरिया श्री अरविंद बेदिया एवं सीडीपीओ श्रीमती दुर्गेश नंदिनी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अंचल अधिकारी श्री अरविंद बेदिया ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है. ऐसे में आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनुकूल पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं. वृक्षों की निरंतर कटाई, पॉलिथीन का अत्यधिक उपयोग, जल की बर्बादी जैसी बुरी आदतें हमारे पर्यावरण को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि “विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है और प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक सोचने का अवसर प्रदान करता है. स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए.

 

Leave a Comment