Advertisement

गम्हरिया : पिस्टल के दम पर रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सेमी ऑटोमेटिक हथियार बरामद, सरायकेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप….

By Balram Panda

Published on:

गम्हरिया / Balram Panda: छोटा गम्हारिया के केपीएस रोड स्थित सरकारी शराब दुकान पर पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने और शराब ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों द्वारा शराब दुकान संचालक को हथियार के बल पर धमकाते हुए रंगदारी की मांग की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गम्हारिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया.

Srinath

गठित टीम ने भौतिक, तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मयंक बारी उर्फ गुल्लु (31 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह का निवासी है. वहीं, पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल तथा एक मैगजीन बरामद कर जप्त किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी विभिन्न मामलों में संलिप्त रहा है. बता दे इस कार्रवाई में गम्हारिया थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम के अन्य पदाधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

वहीं, एसडीपीओ ने कहा कि जिले में रंगदारी, हथियारबंदी और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ताजा खबरें

WhatsApp