जनसंवाद, जमशेदपुर। होली के पावन और उल्लासपूर्ण अवसर पर सामाजिक संस्था “कोशिश – एक मुस्कान लाने की” द्वारा 1 मार्च 2026 को भव्य होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोलमुरी स्थित न्यू केबुल टाउन के सामुदायिक भवन में संध्या 7 बजे से शुरू होगा।
संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि खुशी, आशा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करता है। इसी उद्देश्य से फगुआ गीत और संगीत के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोग आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ इस उत्सव को मना सकें।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक फगुआ गीतों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है।
संस्था की ओर से शहरवासियों और शुभचिंतकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों और इस सामाजिक पहल का हिस्सा बनें।


















