Advertisement

कुचाई के कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, 60 छात्राएं हुईं लाभान्वित…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar : कुचाई कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए सनमत ट्रस्ट द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल कुचाई के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विद्यालय की कुल 60 छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया. शिविर के दौरान छात्राओं की हीमोग्लोबिन (HB%) की जांच की गई, जिससे शरीर में खून की कमी का स्तर पता लगाया जा सके. इसके साथ ही सभी छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया.

Advertisement
Advertisement

शिविर में चिकित्सक डॉ अब्दुल मजीद द्वारा छात्राओं को माहवारी (Menstrual Cycle) के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि यदि स्वच्छता का ध्यान न रखा जाए तो इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसके अतिरिक्त उन्होंने एनीमिया (रक्त की कमी) के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और इसके कारण होने वाली शारीरिक व मानसिक समस्याओं की जानकारी दी। डॉ मजीद ने छात्राओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया.

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं सनमत ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ धनंजय सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. विद्यालय की ओर से सभी उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया. छात्राओं ने भी इस शिविर को बहुत उपयोगी बताया और भविष्य में ऐसे आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp