Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

झारखंड का बढ़ाया मान, मानद डॉक्टरेट से सम्मानित डॉ. तनुश्री बोस का महापौर संजय सरदार ने किया भव्य अभिनंदन…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर  : नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और शिक्षाविद् डॉ. तनुश्री बोस को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर आदित्यपुर नगर निगम में सम्मानित किया गया, नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर संजय सरदार ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया.

Advertisement
Advertisement

महापौर ने कहा कि शिक्षा, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में डॉ. तनुश्री बोस का योगदान प्रेरणादायी है, उनकी उपलब्धियां न केवल आदित्यपुर, बल्कि पूरे झारखंड के लिए सम्मान की बात हैं.

Dayal Builder
Srinath

सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. तनुश्री बोस ने महापौर संजय सरदार और आदित्यपुर नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई जिम्मेदारी और प्रेरणा लेकर आया है, उन्होंने शिक्षा, सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया.

Advertisement

डॉ. तनुश्री बोस वर्तमान में केरल पब्लिक स्कूल, गम्हरिया में शिक्षिका हैं, शिक्षा के साथ-साथ वे सामाजिक जागरूकता और जनसेवा से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, वे मिसेज इंडिया आईएमपी झारखंड 2025, सुपर मॉम झारखंड 2025 तथा मिसेज इंडिया नेशनल ग्लैम प्राइड 2025 जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर चुकी हैं, हाल ही में उन्हें विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग का अंतरराष्ट्रीय सदस्य भी मनोनीत किया गया है.

शिक्षा, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी निरंतर उपलब्धियों ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है, नगर निगम द्वारा किया गया यह सम्मान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

ताजा खबरें

WhatsApp