Advertisement

खरसावां : दलभंगा में धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं पुण्यतिथि मनाई, उनका साहस संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण- मानसिंह…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant kar : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बिरसा चौक दलभंगा में वकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा के नेतृत्व में वीर बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान श्री मुंडा ने बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन को नमन करते हुए कहा कि. उनका साहस संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक स्रोत है.

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन हमें अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है. श्री मुंडा ने कहा कि धरती हवा ने छोटी उम्र में जो काम किया वह आज भी हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है उन्होंने अपने संघर्ष से हमें यह सिखाया कि असमानता और अन्याय के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ जाए. इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष मान सिंह मुंडा सचिव लखीराम मुंडा गोमेयाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, सोमा मुंडा, अमृत मुंडा, समिति के कोषाध्यक्ष लखिराम मुंडा, बिरसा मुंडा प्राथमिक विद्यालय धुनाडीह -गुरगुदीरी के प्रधान अध्यापक बुद्धेश्वर मुंडा सहायक शिक्षिका सोनामुनी मुंडा सोमवारी नाग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp