Advertisement

खरसावां में ”पोषण भी-पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना उद्देश्य है- बीडीओ…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar : कुचाई प्रखंड सभागार में बाल बिकास परियोजना के द्वारा बच्चों के समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए ””पोषण भी पढ़ाई भी”” के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी सह बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी साधुचरण देवगम ने कहा कि कुचाई प्रखंड क्षेत्र के 129 आंगनबाड़ी सेविकाओं में से 47 सेविकाओं का प्रशिक्षित किया गया जबकि बचे बाकि सेविकाओं का गुरूवार से आरंभ होगा.

Advertisement
Advertisement

बीडीओ साधुचरण देवगम ने कहा कि जीरो से तीन वर्ष तक के बच्चों में प्रारंभिक बाल्यकाल एवं तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा को शुद्धीकरण को लेकर सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्होने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है. यह कार्यक्रम बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं,बल्कि स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषण भी प्रदान करती है.

Dayal Builder
Srinath

बताया कि सरकार द्वारा देश भर में पोषण और प्रारंभिक बचपन की शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से पोषण भी पढ़ाई भी की शुरुआत की गयी है. विभिन्न गतिविधि के माध्यम से खेल-खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाना है, इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा और खेल खेल में बच्चे बहुत कुछ सीखते जाएंगे. बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए संतुलित आहार और सही जीवनशैली जरूरी है. बच्चे जब स्वस्थ और पोषित होंगे,तभी वे बेहतर तरीके से सीख पायेंगे.

Advertisement

इस दौरान फलों,सब्जियों और संतुलित आहार के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. प्रशिक्षक के माध्यम से नवचेतना एवं आधारशिला की संपूर्ण जानकारी दी गई। सेविकाओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अपने-अपने केंद्रों पर लागू करने के निर्देश भी दिए गये। प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित महिला पर्यवेक्षिका सरस्वती माझी सहित 47 आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp