Advertisement

सरायकेला में एक बेजुबान की चीख पुकार — गले में फंसे डब्बे से तड़प रहा कुत्ता, प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : सरायकेला नगर पंचायत भवन के समीप एक कुत्ते की दर्दनाक हालत ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है. बीते कई महीनों से इस बेजुबान जानवर के गले में एक प्लास्टिक का डब्बा फंसा हुआ है, जिससे वह न तो ठीक से खा पा रहा है और न ही सामान्य जीवन जी पा रहा है. दर्द से तड़पते इस कुत्ते को देख स्थानीय लोग भी दुखी हैं, लेकिन अब तक प्रशासन या पशुपालन विभाग की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची है.

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों ने कई बार मिलकर डब्बा निकालने की कोशिश की, लेकिन हर प्रयास असफल रहा. ऐसे में अब उन्होंने पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस जानवर को राहत दिलाई जाए.

Dayal Builder
Srinath

प्रश्न उठता है कि जब ऐसी घटनाएं नगर पंचायत के मुख्य भवन के सामने हो रही हों, तब जिम्मेदार विभाग की नजर क्यों नहीं जाती? पशु प्रेम और संरक्षण की बातें सिर्फ किताबों और भाषणों में सिमट कर रह गई हैं क्या?

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने यह भी सवाल किया है कि आखिर पशुपालन विभाग और एनिमल वेलफेयर संगठनों की सक्रियता ऐसे समय में क्यों नजर नहीं आती, जब एक जानवर जीवन-मृत्यु से जूझ रहा हो.

स्थानीय लोगों की अपील है कि इस निरीह जानवर को और अधिक पीड़ा सहने से पहले तत्काल राहत पहुंचाई जाए और भविष्य में ऐसे मामलों से निपटने के लिए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की जाए.

ताजा खबरें

WhatsApp