होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

जगनाथपुर में 2.57 करोड़ की सड़क योजना का शिलान्यास, विधायक दशरथ गागराई बोले- सड़क विकास की रीढ़

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगनाथपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। यह सड़क जगनाथपुर से विवोडीह, बागराईडीह होते हुए बलरामपुर तक लगभग 2.47 किलोमीटर लंबी होगी।

Provider 1 Provider 2

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन से हुई। इसके बाद विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो तथा विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Provider 1 Provider 2

विधायक ने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में जर्जर सड़कों के सौंदर्यीकरण और निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। ऐसे क्षेत्रों में भी विकास कार्य हो रहे हैं, जहां पहले जनप्रतिनिधि पहुंचते तक नहीं थे।

शिलान्यास कार्यक्रम में एडीओ अखिलेश प्रसाद सिंह, सहायक अभियंता सरकार सोरेन, संवेदक असीम महतो, संजय प्रधान, नंदी प्रधान, भगत महतो, जन्नत हुसैन, रामचंद्र लोहार, साधुचरण सोय, मकरध्वज प्रधान, बंशु महतो, विवेकानंद प्रधान, ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment