Advertisement

जमशेदपुर : जड़ी-बूटी पोषण (हर्बालाइफ न्यूट्रिशन) केंद्र की पहल, “फिट शरीर, स्वस्थ जीवन” के संकल्प के साथ स्वास्थ्य क्रांति की ओर बुलंद कदम….

By Balram Panda

Published on:

जमशेदपुर : आज के बदलते जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के बीच लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी पोषण (हर्बालाइफ न्यूट्रिशन) केंद्र द्वारा एक विशेष पहल की शुरुआत की गई है. इस पहल के तहत लोगों को उनके शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार संतुलित और वैज्ञानिक पोषण योजना उपलब्ध कराई जा रही है.

Advertisement
Advertisement

केंद्र की संचालिका विद्या मिश्रा ने बताया कि यहां वजन घटाने और बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं, जिसमें व्यक्ति के शरीर के अनुसार डाइट प्लान और नियमित मॉनिटरिंग की सुविधा दी जाती है. इसके साथ ही ऊर्जा बढ़ाने, प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने और संपूर्ण स्वास्थ्य सुधार के लिए भी विशेष परामर्श उपलब्ध है.

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए दैनिक पोषण योजना तैयार की जाती है, जिसमें शारीरिक विश्लेषण के आधार पर व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाता है. केंद्र पर अनुभवी पर्सनल वेलनेस कोच भी उपलब्ध हैं, जो लोगों को उनके फिटनेस लक्ष्य तक पहुंचने में सहयोग करते हैं.

Advertisement

बता दे जड़ी-बूटी पोषण (हर्बालाइफ न्यूट्रिशन) केंद्र का उद्देश्य केवल वजन नियंत्रित करना ही नहीं, बल्कि लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
विद्या मिश्रा — 92346 14536

ताजा खबरें

WhatsApp