होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का दल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए अरुणाचल प्रदेश रवाना

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का दल अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अरुणाचल प्रदेश के राजीव गांधी विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गया है। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व और खुशी का अवसर है।

माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उनके लिए पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का बेहतरीन अवसर है। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से छात्राओं के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यक्तित्व का विकास होगा।

18 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 18 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और पुदुचेरी के छात्राओं का संयुक्त दल भाग लेगा। बी.एड. शिक्षिका डॉ. त्रिपुरा झा के नेतृत्व में अनीमा कुमारी, रानी गिरि, दीप्ति कुमारी, शिवांगी मिश्रा एवं मोन्द्रिता चटर्जी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई हैं।

इस पूरे कार्यक्रम का खर्च झारखंड सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है, जिससे छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर मिल रहा है।

कुलसचिव ने दी शुभकामनाएँ

कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर ने भी छात्राओं को सफल यात्रा और कार्यक्रम की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास और व्यापक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।

यह यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को नजदीक से समझ सकेंगी।

 

Leave a Comment