Advertisement

जमशेदपुर : रामनवमी की पूर्व संध्या पर संतोष अखाड़ा का भव्य सम्मान समारोह, विधायक पूर्णिमा साहू व ब्रांड एंबेसडर तनुश्री बोस सहित गणमान्य अतिथियों का हुआ अभिनंदन…

By Balram Panda

Published on:

जमशेदपुर / Balram Panda : पूर्वी सिंहभूम में रामनवमी पर्व की पूर्व संध्या पर संतोष अखाड़ा द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह और सामाजिक समरसता के इस आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया.

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर सुश्री तनुश्री बोस ने शिरकत की। संतोष अखाड़ा के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया गया.

Srinath

इस अवसर पर वक्ताओं ने रामनवमी के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं. समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

Advertisement

पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, सम्मान और उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। संतोष अखाड़ा द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह रामनवमी पर्व के स्वागत का एक प्रेरणादायक और प्रभावशाली उदाहरण बना.

ताजा खबरें

WhatsApp