Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का सरायकेला-खरसावां जिला पुनर्गठन: पंचू मार्डी बने अध्यक्ष, आलोक कुमार को मिली सचिव की जिम्मेदारी

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, सरायकेला-खरसावां जिला इकाई का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सरायकेला स्थित मनसुख सदन, राधे गार्डेन में आयोजित विशेष बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

Advertisement
Advertisement

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक मंगल सिंह बेसरा ने की। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विद्यालयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य में शिक्षकों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Dayal Builder
Srinath

सर्वसम्मति से पंचू मार्डी को जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि आलोक कुमार को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा इंद्रजीत महतो, नयन मणि दास और पार्वती हेस्सा को जिला उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार महतो को संयुक्त सचिव, घनश्याम महतो को जिला कोषाध्यक्ष, निराकर महतो को सह-कोषाध्यक्ष तथा पार्थो राउत को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया।

Advertisement

जिला कार्यकारिणी में दिलीप कुमार महतो, देवी दयाल सिंह मुंडा और हेमंत कुमार महतो को शामिल किया गया, जबकि प्रभा शंकर मणि तिवारी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंचू मार्डी ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगा।

वहीं जिला सचिव आलोक कुमार ने कहा कि सभी शिक्षकों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा तथा शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार के समक्ष प्रभावी पहल की जाएगी।

बैठक का संचालन मंगल सिंह बेसरा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव श्रवण कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम में संतोष कुमार महतो, सुचांद प्रसाद महतो, जोएल ओमंग, बुधन बाउरी, नानी गोपाल यादव, दिलीप कुमार महतो सहित विभिन्न प्रखंडों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp