Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई में झामुमो का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, विधायक दशरथ गागराई ने SIR को लेकर दिए निर्देश

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई के बिरसा स्टेडियम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा खरसावां विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई और जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस सम्मेलन में कुचाई, खुंटपानी, खरसावां, सरायकेला और गम्हरिया प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ, पंचायत, वार्ड, प्रखंड और जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जाए, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके।

सम्मेलन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। विधायक गागराई ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने और किसी भी योग्य मतदाता को छूटने न देने के लिए जागरूक रहें। जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने भी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सुधीर महतो, गुरूचरण मुखी, धर्मु गोप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशीला तांती, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डब्बा सोरेन उर्फ बुबलू, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, सचिव मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, राहुल सोय, घनश्याम सोय, गोवरा मुंडा, चंद्रमोहन मुंडा, भोंज सांगा सहित खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच प्रखंड के अध्यक्ष सचिव बूथ अध्यक्ष सचिव व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp