Advertisement

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के सरायकेला दौरे को लेकर झामुमो की बैठक, विधायक दशरथ गागराई ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के आगामी 3 जून को सरायकेला आगमन को लेकर सोमवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में झामुमो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

बैठक में विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान 3 जून को आयोजित होने वाले बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Srinath

बैठक में सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत और रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का काम करेगा।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सम्मेलन को सफल और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी 3 जून को आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को हर हाल में सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, ललन तिवारी, राजेश दलबेहरा, तुलसी महतो, रमेश महतो, सुरेश महांती, मुन्ना महांती, संध्या महतो, सानगी हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp