Advertisement

सरायकेला प्रखंड झामुमो महिला मोर्चा का पुनर्गठन, सुमिता मार्डी बनीं अध्यक्ष, विधायक दशरथ गागराई रहे मौजूद

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): सरायकेला प्रखंड भाग–02 में झामुमो महिला मोर्चा समिति का पुनर्गठन सोमवार को उकरी स्थित झामुमो कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता नव-निर्वाचित महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमिता मार्डी ने की।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई तथा समाजसेवी बासंती गागराई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

🔹 नई प्रखंड कमिटी का गठन

बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया— अध्यक्ष: सुमिता मार्डी, उपाध्यक्ष: मीना लोहार, देवंती लेयंगी, कोषाध्यक्ष: संगीता महतो, सावित्री सरदार, सचिव: गुलापी तियु, सह सचिव: कमला सोय, श्रीमती सोरेन, संगठन सचिव: लक्ष्मी मांझी, सदस्य के रूप में— रानी हेंब्रम, सुकुरमनी समान्ड, विजोता हांसदा, अंजू महतो, बहुला तांती, पार्वती महतो सहित कई अन्य महिलाओं को शामिल किया गया।

🗣️ विधायक दशरथ गागराई का संबोधन

विधायक गागराई ने कहा— “हेमंत सरकार में महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है। सरकार हमेशा से महिलाओं को प्राथमिकता देती आई है। महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है, और इसकी मजबूती से पार्टी स्तर पर और सशक्त होगी।” उन्होंने नई कमिटी को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का आग्रह किया।

बैठक में अन्य उपस्थित अतिथियों में केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो, जन्नत हुसैन सहित झामुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।

ताजा खबरें

WhatsApp