Advertisement

विधायक दशरथ गागराई के भव्य जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): झारखंड में इंडिया गठबंधन की जबरदस्त जीत को लेकर प्रखंड क्षेत्र में जुलूस और जीत के जश्न का सिलसिला जारी है।

Advertisement
Advertisement

मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड के कालियाडूंगरी में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाल कर विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण किया। जिसमें खरसावां विधायक दशरथ गागराई पूर्व विधायक अनंत राम टुडू समाजसेवी बासंती गागराई का भव्य स्वागत किया।

Srinath

इस दौरान कार्यकर्ता हर गुलाल से सराबोर दिखे ।कार्यकर्ताओं ने झामुमो जिंदाबाद शिबू सोरेन जिंदाबाद इंडिया गठबंधन जिंदाबाद आदि नारा लगाए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई।

Advertisement

मौके पर विधायक दशरथ गागरे ने कहा कि यह जबरदस्त एवं रिकार्ड जीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। राज्य की जनता ने गलत- सलत बयानों और मुद्दों से भटकाने वालों को करारा जवाब दिया है।

आने वाले समय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य को एक विकसित राज्य के तौर पर स्थापित करेंगे।इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई पूर्व विधायक अनंत राम टुडू समाजसेवी बासंती गागराई सुधीर महतो बासुदेव महतो राज बागची आदि महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp