होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

बंदोलोहर पंचायत में झामुमो के पंचायत कमिटी का हुआ पुनर्गठन, शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई

By Goutam

Published on:

 

झामुमो के पंचायत कमिटी

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के बंदोलोहर पंचायत भवन के मैदान में झामुमो पंचायत कमिटी का पुनर्गठन मुखिया देवचरण हाईबुरू की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दशरथ गागराई व समाज सेवी बासंती गागराई शामिल हुए।

विधायक ने सभी झामुमो के चयनित पंचायत कमेटी का स्वागत किया और हेमंत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ अब तक किए गए कार्यों को बताने को कहा गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से बंदोलोहर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष सुभाष महतो, वहीं उपाध्यक्ष साधू सिंह होनहागा, प्रेमलाल गुंदुवा, पातर सोय व‌ श्याम सोय को मनोनीत किया गया।

जबकि गोमिया पुरती को कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव दांसर बांकिरा, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार प्रधान, प्रेस प्रवक्ता रावण समरुई को मनोनीत किया। इसके साथ ही महिला मोर्चा में अध्यक्ष सीनी उगुसांडी, उपाध्यक्ष मंजु गोप, उर्मिला होनहागा एवं सचिव रवीना कुमारी लोहार सर्वसम्मति से चयनित किया। वहीं कोषाध्यक्ष प्रतिमा बंदिया, संगठन सचिव सीता सुमरूई को मनोनीत किया। मालूम हो कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर झामुमो प्रखंड पंचायत एवं बुथ स्तरीय बैठक कर संगठन की मजबूती पर अभी से लग गई है।

बैठक में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, सचिव मुन्ना सोय, मुखिया देवचरण हाईबुरू, मुखिया राम सोय, जय प्रकाश गागराई, धीरज प्रधान, रावण समरुई, नारान गुंदुवा आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Comment