Advertisement

खुंटपानी में PM आवास योजना के 363 लाभुकों की मजदूरी अटकी: विधानसभा में विधायक दशरथ गागराई ने उठाया मुद्दा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड विधानसभा में खरसावां विधायक Dashrath Gagrai ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से बताया कि खुंटपानी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के 363 लाभुकों को मनरेगा के तहत देय मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे लाभुकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Srinath

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में मनरेगा के तहत अकुशल श्रमिकों के लिए अधिकतम 95 दिनों की मजदूरी भुगतान का प्रावधान है। इसके बावजूद लाभुकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है।

Advertisement

सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि मनरेगा के तहत मांग के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में मजदूरी भुगतान का प्रावधान है। योजना की प्रविष्टि आवास सॉफ्ट में होने के बाद यह स्वतः मनरेगा सॉफ्ट में स्वीकृत रूप में परिलक्षित होती है।

सरकार ने यह भी बताया कि जिला से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार कुल 363 लाभुकों में से 111 लाभुकों को अभी प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है, जबकि शेष 252 लाभुकों के जॉब कार्ड से संबंधित तकनीकी समस्या सामने आई है। जिला से संबंधित पत्र प्राप्त होने के बाद नियमानुसार लंबित मजदूरी भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से आग्रह किया कि लाभुकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तकनीकी बाधाओं को जल्द दूर कर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि गरीब लाभुकों को राहत मिल सके।

ताजा खबरें

WhatsApp