Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई के बिरसा स्टेडियम में 21 मार्च को बा: सरहुल पोरोब मिलन समारोह: आदिवासी वेशभूषा में शामिल होने की अपील

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के बिरसा स्टेडियम में आगामी 21 मार्च को प्रखंड स्तरीय आदिवासी सामाजिक मंच कुचाई के तत्वावधान में बा: सरहुल पोरोब मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Advertisement
Advertisement

आदिवासी सामाजिक मंच कुचाई के सलाहकार Golaram Lowada ने जानकारी देते हुए बताया कि सरहुल (बा: पोरोब) आदिवासी समुदाय का प्रमुख प्राकृतिक पर्व है, जो चैत्र माह में प्रकृति के नव रूप और वसंत के आगमन का उत्सव है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने बताया कि इस पर्व में साल (सखुआ) के फूलों की पूजा की जाती है और पहान द्वारा धरती माता की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। यह पर्व आदिवासी परंपरा, संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है।

Advertisement

मिलन समारोह के दौरान पारंपरिक नृत्य-गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जो आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा।

गोलाराम लोवादा ने आदिवासी समाज के सभी महिला-पुरुषों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

ताजा खबरें

WhatsApp