सरायकेला / Balram Panda :जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है, सरायकेला परिसदन में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा से झामुमो नेताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की, इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के समक्ष मजबूती से रखा गया.
बैठक में स्थानीय समस्याओं के समाधान, विकास योजनाओं की प्रगति और आम लोगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर चर्चा हुई, झामुमो नेताओं ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी हर उचित मंच पर आवाज उठाती रहेगी, वहीं, समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल का भरोसा भी मिला.

झामुमो नेताओं का कहना है कि पार्टी की राजनीति केवल सत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, सम्मान और अधिकार से जुड़े सवालों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने की है, क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जनहित की आवाज को मजबूती से संबंधित मंचों तक पहुंचाया जाएगा.
इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुवेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, गणेश चौधरी, कृष्ण बास्के, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, भोला महांती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिला सचिव बाबलू प्रधान, अजय नंदी, राहुल आचार्य, सौरभ साहू और राजू महाली समेत पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
झामुमो ने दोहराया कि जहां जनता की समस्या होगी, वहां पार्टी की आवाज होगी और जनहित के सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा.

















