Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

सरायकेला : MMDR संशोधन के खिलाफ गम्हरिया में झामुमो का हल्लाबोल, गणेश महाली-कृष्णा बास्के ने दी आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी….

By Balram Panda

Published on:

 

 

गम्हरिया / Balram Panda : गम्हरिया में शनिवार को केंद्र के एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ झामुमो ने जोरदार हल्ला बोला, प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Advertisement
Advertisement

झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि खान एवं खनिज से जुड़े संशोधन का सीधा असर झारखंड के आर्थिक हितों और राज्य के अधिकारों पर पड़ेगा, प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया.

Dayal Builder
Srinath

धरना को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय सदस्य और सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशी गणेश महाली ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि झारखंड पर यह कानून थोपने की कोशिश की जा रही है और झामुमो इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा.

Advertisement

गणेश महाली ने चेतावनी दी कि यदि कानून वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को सड़क से सदन तक ले जाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदम से भी पीछे नहीं हटेंगे, उन्होंने कहा कि गम्हरिया के बाद सरायकेला और राजनगर प्रखंड मुख्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

वहीं केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा कि झामुमो इस मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट है, केंद्र सरकार को मनमानी बंद कर संशोधन वापस लेना होगा, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

धरना में गणेश चौधरी, बीरेंद्र प्रधान, भुगलु सोरेन, भोमरा मांझी, अमृत महतो, सोमदेव उर्फ विक्की प्रधान समेत कई नेता मौजूद रहे, गम्हरिया के विभिन्न पंचायतों और गांवों से पहुंचे महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में अपनी एकजुटता दिखाई.

ताजा खबरें

WhatsApp