Advertisement

आदित्यपुर : दवा लाने निकला था कन्हैया, ट्रैक्टर ने छीन ली जिंदगी; न्याय और मुआवजे के लिए भटक रहा परिवार…

By Balram Panda

Updated on:

आदित्यपुर / Balram Panda: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के चुना भट्टा के समीप सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक कन्हैया दास की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजन दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार कन्हैया दास अपनी स्कूटी से दवा लाने के लिए निकला था, इसी दौरान चुना भट्टा के समीप पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.

Dayal Builder
Srinath

घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मंगलवार को परिजन आदित्यपुर थाना पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, परिजनों का कहना है कि परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया है, ऐसे में दोषी ट्रैक्टर चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए.

Advertisement

परिजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन की ओर से न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई और मुआवजे की व्यवस्था नहीं हुई तो वे थाना का घेराव कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उनका आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश की जा रही है, वहीं पूरे इलाके में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है.

ताजा खबरें

WhatsApp