Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कपाली : डोंगाघाट मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, 21 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खून से सना चापड़…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो-कान्दरबेड़ा मुख्य मार्ग स्थित डोंगाघाट, पुड़िसिलि में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया गया है. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी है.

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व डोंगाघाट क्षेत्र से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था. बाद में उसकी पहचान मो. तौसीफ उर्फ राज (21 वर्ष), पिता मो. जब्बार, निवासी गाड़ीवान पट्टी, किताडीह, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई, युवक की चापड़ और भुजाली जैसे धारदार हथियारों से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी, घटना के बाद कपाली ओपी में मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम लगातार मामले की जांच और छापेमारी कर रही थी. अनुसंधान के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अहमद जमील अंसारी (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद कर लिया.

Advertisement

जांच के दौरान इस हत्याकांड में साबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नू बच्चा की संलिप्तता भी सामने आई है, पुलिस के अनुसार वह फिलहाल एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है, उसे इस कांड में रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका का खुलासा किया जा सके.

गिरफ्तार आरोपी अहमद जमील अंसारी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक चापड़ बरामद किया है, जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है.

इस कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, अनुसंधानकर्ता हसनैन अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे. कपाली पुलिस की इस कार्रवाई को हत्याकांड के उद्भेदन में बड़ी सफलता माना जा रहा है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा जल्द ही अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा.

ताजा खबरें

WhatsApp