Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कपाली पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

By Balram Panda

Updated on:

 

 

चांडिल : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सरायकेला-खरसावां पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है, कपाली ओपी पुलिस ने मादक पदार्थों से जुड़े मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है.

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश महतो, शिबू गोराई, सुमित कुमार यादव और राहुल यादव के रूप में हुई है, पुलिस की कार्रवाई के बाद एक बार फिर स्पष्ट संदेश गया है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है.

Dayal Builder
Srinath

सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है, पुलिस की सख्ती से नशे के कारोबार में सक्रिय गिरोहों पर दबाव बढ़ा है, कपाली पुलिस ने साफ कर दिया है नशे का कारोबार करने वालों के लिए क्षेत्र में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है, कानून के शिकंजे से बचना मुश्किल है और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp