Advertisement

कुचाई के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन, ललिता उरांव बनीं अध्यक्ष

By Goutam

Published on:

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुचाई प्रबंधन समिति

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विद्यालय के सुचारू संचालन, छात्राओं के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति का गठन पर्यवेक्षक सह सीआरपी राजेंद्र गुंदुवा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement

विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय से जुड़े अन्य सदस्यों ने भाग लिया। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से ललिता उरांव को समिति का अध्यक्ष, बसंती सोय को उपाध्यक्ष तथा विद्यालय की वार्डन चंचला बांकिरा को सचिव चुना गया।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर राजेंद्र गुंदुवा ने नवगठित समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय और समुदाय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है। समिति छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित निगरानी करती है। उन्होंने सभी सदस्यों से विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Advertisement

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललिता उरांव ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी। उन्होंने छात्राओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालय के विकास के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिया।

उपाध्यक्ष बसंती सोय ने छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। वहीं सचिव चंचला बांकिरा ने समिति के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और छात्राओं के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास की सुविधाएं, स्वच्छता, सुरक्षा और छात्राओं की नियमित उपस्थिति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में लेखापाल कृष्ण महतो, नीलम हांसदा, राम विलास महतो, निशा रानी, सोमवारी कुमारी, रजनी बोदरा, वाहामनी टोपनो सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं, अभिभावक और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp