Advertisement

कस्तूरबा विद्यालय खरसावां में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की लीगल कक्षा आयोजित

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), सरायकेला–खरसावां की ओर से लीगल कक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई—

Dayal Builder
Srinath
  • मानव तस्करी से संबंधित कानून एवं सुरक्षा उपाय
  • डायन प्रथा से जुड़े कानूनी प्रावधान
  • बाल विवाह की रोकथाम और दंडनीय प्रावधान
  • समाज में प्रचलित अन्य कुरीतियों एवं उनसे निपटने के कानूनी तरीके

विधिक प्राधिकार के प्रतिनिधि डाकेश्वर प्रधान ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, शोषित और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति धन, संसाधन या जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न रह जाए। उन्होंने छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने, अपने अधिकारों को समझने और जरूरत पड़ने पर कानूनी संरक्षण लेने की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलोक कुमार साहू और डाकेश्वर प्रधान उपस्थित रहे। छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से प्रश्न पूछकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ताजा खबरें

WhatsApp