Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में उठाया खरसावां सीएचसी भवन निर्माण में देरी का मुद्दा, सरकार से शीघ्र कार्य पूर्ण करने की मांग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शून्यकाल में खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन के निर्माण कार्य में हो रही अत्यधिक देरी का मुद्दा गंभीरता से उठाया।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत इस योजना को अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन आज तक 50% भौतिक कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति से स्थानीय जनता आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो रही है।

Dayal Builder
Srinath

विधायक गागराई ने कहा— “खरसावां सीएचसी भवन का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। निर्माण में देरी से आम जनता प्रभावित हो रही है। सरकार जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा कराए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सके।”

Advertisement

उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना पर आकर्षित करते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों ने भी लंबे समय से सीएचसी भवन निर्माण में तेजी लाने की मांग की है ताकि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

ताजा खबरें

WhatsApp