Advertisement

खरसावां : थाना प्रभारी गौरव कुमार का साफ संदेश, शराब पीकर गाड़ी चलाई, तो कार्रवाई तय…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है. थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में खरसावां पुलिस की टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें सड़क पर चलने वाले वाहनों की गहन जांच की गई. इस दौरान रोड टैक्स, इंश्योरेंस, पॉल्युशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के ओनरशिप दस्तावेजों की जांच की गई.

Advertisement
Advertisement

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए ब्रेथ एनालाइज़र की मदद से चालकों की जांच की गई. कुछ वाहनों में मामूली कमी पाए जाने पर उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया. पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें.

Srinath

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि इस तरह के वाहन जांच अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान आगे भी नियमित रूप से चलता रहेगा ताकि सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Advertisement

थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें. साथ ही सभी वैध दस्तावेज अपने साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन से न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है.

ताजा खबरें

WhatsApp