होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां में 2.82 करोड़ की 5 विकास योजनाओं का शिलान्यास, आंगनबाड़ी व सड़क निर्माण से गांवों को मिलेगा लाभ

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सोमवार को 2 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बासंती गागराई ने सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, कोंदो कुंभकार, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप तथा जीप सदस्य कालीचरण बानरा के साथ नारियल फोड़कर और फीता काटकर योजनाओं की शुरुआत की।

शिलान्यास की गई योजनाओं में जोजोडीह पंचायत के मोलाडीह और बुरुडीह पंचायत के असुरा में 11-11 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, पदमपुर में 25 लाख रुपये की लागत से आदिवासी कला एवं संस्कृति भवन, आमदा के मुरुमडीह में 7 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण तथा खरसावां-चाईबासा मुख्य मार्ग से नवाडीह-आमदा-बड़बिल पीडब्ल्यूडी सड़क तक लगभग 1.920 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है, जिसकी लागत करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपये है।

इस मौके पर बासंती गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास बेहद जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास की नींव रखते हैं, वहीं सड़कें गांवों को बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों से जोड़ती हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर और सुरक्षित भवनों के निर्माण से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मिलेगा, जिससे स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति में कमी आएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के समुचित विकास से ही ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास संभव है।

शिलान्यास कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामाड, मुखिया रईबारी माझी, कनिय अभियंता सरकार सोरेन, संवेदक आदित्य रंजन, रानी हेंब्रम, प्रखंड सचिव नागेन सोय, शंकर लोवादा, अनिल सुरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Comment