Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सीनी में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन, विधायक दशरथ गागराई बोले— शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला जिले के सीनी स्थित सेरेंगदा गांव में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दशरथ गागराई ने फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन अंधकारमय हो जाता है और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ना संभव नहीं होता।

Advertisement

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षित कर जिम्मेदार नागरिक बनाएं। वहीं छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने लगन, अनुशासन और समय प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और मेहनत ही जीवन में सफलता की कुंजी है।

विधायक ने विश्वास जताया कि ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने संस्थान को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक मांगीलाल महतो, डॉ. तुषार कबि, हरिचरण महतो, मुखिया जावंत्री मुर्मू, सूर्यमणी हेंब्रम, अनूप सिंहदेव, सुधीर महतो सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp