Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 19 छात्रों को जय भारत मारुति लिमिटेड में मिला प्लेसमेंट, संस्थान में खुशी का माहौल

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गुजरात के अहमदाबाद स्थित प्रतिष्ठित कंपनी जय भारत मारुति लिमिटेड में कैंपस प्लेसमेंट हासिल किया है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 19 छात्रों का चयन हुआ है, जो वर्ष 2023–2026 बैच के हैं।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से चयनित छात्रों में आकाश करक, अंकित कुमार शर्मा, भास्कर साहू, हिमेश थापा, इमरान फरहत, प्रशांत मोदक, राजू साहू, स्वरूप मंडल, टिंकू लाल, दीप कुमार पासवान, जागरण बौरिया, अनिल प्रसाद एवं राजा प्रमाणिक शामिल हैं। वहीं डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से अक्षिता सहाय, करण कुमार यादव, नंदिता दास, पंकज महांती, सौमेन रॉय एवं सागरिका राज का चयन हुआ है।

Advertisement

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने कहा कि यह प्लेसमेंट विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों को सफल करियर के लिए सक्षम बनाना भी है।

इस सफलता से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। प्रबंधन ने इसे संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

ताजा खबरें

WhatsApp