Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां : अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का शिकंजा, 70 लीटर महुआ शराब और 15.60 लीटर बीयर जब्त…

By Balram Panda

Published on:

 

 

खरसावां / Balram Panda : जिले में अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए खरसावां थाना क्षेत्र के पचगछिया, रहारबेड़ा और नारायणडीह में छापेमारी की, कार्रवाई के दौरान टीम ने 70 लीटर महुआ चुलाई शराब और 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की.

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह और अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने 15 सितंबर को सूचना के आधार पर तीन स्थानों पर दबिश दी, छापेमारी के दौरान अवैध शराब से जुड़े ठिकानों की जांच की गई और मौके से बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर विधिवत जब्त की गई.

Dayal Builder
Srinath

कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार मिला, गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में जुटे लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ताजा खबरें

WhatsApp