Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

खरसावां : चोरों पर खरसावां पुलिस का शिकंजा, चोरीकांड का खुलासा, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, आरोपी गिरफ्तार….

By Balram Panda

Updated on:

 

 

खरसावां / Balram Panda : आमदा ओपी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा किया है, पुलिस ने चोरी गए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है, मामले में गुल्लिया बस्ती, आमदा निवासी ललन सिंह मोदी उर्फ टीका सिंह मोदी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement
Advertisement

चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की, जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई में चोरी गए आभूषण और अन्य सामान की बरामदगी भी हुई, बरामद सामान को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया हैं.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटनाओं का उद्भेदन होने के साथ ही चोरी गए कीमती सामान की बरामदगी संभव हुई, मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.

ताजा खबरें

WhatsApp