Advertisement

खरसावां-कुचाई की समस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधियों ने खुंटी सांसद कालीचरण मुंडा से की मुलाकात

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावाँ (उमाकांत कर): खरसावां व कुचाई क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार और मानसिंह मुंडा ने खुंटी सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

बैठक में स्थानीय जनसुविधाओं, विकास योजनाओं और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र गति देने पर जोर दिया गया। सांसद प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सांसद कालीचरण मुंडा के समक्ष रखा और उनके त्वरित समाधान की मांग की।

Advertisement

सांसद कालीचरण मुंडा ने भरोसा दिलाया कि खरसावां और कुचाई क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्तर पर इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष फागू मुंडा और खुंटपानी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp