Advertisement

खरसावां : राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में सृजित पदों पर पदस्थापन को लेकर विधायक दशरथ गागराई ने सदन में की मांग…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant kar: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने राज्य सरकार से राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में सृजित पदों पर नियमित पदस्थापन का मांग की है. विधायक दशरथ गागराई ने मंगलवार को सदन में शून्य काल के दौरान मामला उठाते हुए कहा कि सरायकेला खरसावां की धरती छऊ नृत्य के लिए विश्व विख्यात है.

Advertisement
Advertisement

 

Srinath

छऊ नृत्य कला को सरकार के स्तर से संरक्षण देने के उद्देश्य से सन 1961 में सरायकेला में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की स्थापना की गई थी. जिसमें निदेशक समेत कुल 5 पद सृजित है. अभी हाल के दिनों में सभी पद रिक्त हो गए हैं।इन पदों पर कार्यरत सभी कर्मी सेवानिवृत हो चुके हैं. विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से छऊ कल नृत्य कला को संरक्षण देते हुए राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में सभी सृजित पदों पर नियमित पदस्थापन की मांग की है.

ताजा खबरें

WhatsApp