होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां : साइकिल के शौकिन रहे है विधायक दशरथ गागराई, साइकिलिंग में कई मेड़ल जीत चुके है विधायक दशरथ गागराई तीन जून, विश्व साइकिल दिवस पर विशेष…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

खरसावां /Umakant Kar : खरसावां विधायक दशरथ गागराई स्कूल के दिनों से ही साइकिल चलाने के सौकिन रहे है.स्कूल से लेकर कॉलेज के जमाने में अच्छे साइक्लिस्ट रहे है.विधायक दशरथ न सिर्फ साइकिल चलाते है, बल्कि अलग खेल प्रतियोगिताओं में साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के लिये शामिल भी होते है. लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करते है. नियमित साईकिल चलाने से होने वाले लाभ से लोगों को अवगत कराते है.

विधायक दशरथ गागराई का मानना है कि साइकिल चलाने से पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है. शरीर फिट रहती है. यह शरीर के संपूर्ण व्यायाम के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है. आस पास के क्षेत्रों में आयोजित होने वाले अधिकांश साइकिल रेस प्रतियोगिताओं में व मेड़ल भी लेते रहे है. इतना हीं नहीं अविभाजीत बिहार राज्य में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई साइकिल रेस मेड़ल भी जीते है. विधायक बनने के बाद भी उन्होंने साइकिल का साथ नहीं छोड़ा. अब तो साइकिलिंग खरसावां विधायक दशरथ गागराई के दिन चर्या में शामिल हो गयी है. विधायक दशरथ गागराई को जब भी मौका मिलता है, वही निश्चित रुप से साइकिल की सवारी करते है.वह बताते हैं. कि शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए साइकिल चलाने है.रोजाना व्यायाम करने के साथ साथ वह साइकिलिंग भी करते है.

 

Related Post

Leave a Comment