Advertisement

खरसावां : सीएम से मिले विधायक दशरथ गागराई, सौंपा ज्ञापन, पांच वर्षों से अपूर्ण खरसावां जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण करने की मांग…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar : खरसावां जलापूर्ति योजना को पूर्ण कराने में हो रही देरी पर स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने नाराजगी व्यक्त की है. इसको लेकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर मांग पत्र सौंपा. पत्र में मुख्यमंत्री से खरसावां जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कहा गया कि खरसावां जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य विगत 5 वर्षों से अपूर्ण है. इससे लोगों को गर्मी के इस मौसम में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

Advertisement
Advertisement

लापरवाही और संवेदक के गैर जवाबदेह आचरण के कारण समय पर पूरी नहीं हुई योजना

Dayal Builder
Srinath

योजना को वर्ष 2020-21 में स्वीकृति प्रदान की गयी थी. योजना की प्राक्कलित राशि करीब 8 करोड़ रूपये है. जिसे वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाना था, परंतु विभागीय लापरवाही और संवेदक के गैर जवाबदेह आचरण के कारण इसे 2025 में भी पूर्ण नहीं किया जा सका है. जनोपयोगी योजनाओं के ससमय पूर्ण नहीं होने से एक ओर जहां निर्माण कार्य में अतिरिक्त आवंटन की आवश्यकता होती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को इसका लाभ भी समय पर नहीं मिल पाता है. विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खरसावां जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने का आग्रह किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp