Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां : तसर उद्योग से जुड़े बंद पड़े सामान्य सुलभ केंद्रों को खोलने की शून्य काल में विधायक दशरथ गागराई ने उठाया मामला….

By Balram Panda

Published on:

 

 

खरसावां / Umakant kar: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने तसर उद्योग से जुड़े बंद पड़े सामान्य सुलभ केंद्रों को खोलने की मांग की है. साथ ही तसर उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार से विशेष पैकेज देने की मांग की है. शुक्रवार को विस में शून्य काल के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने इस मामले को उठाते हुए सरकार का ध्यानाकृष्ठ कराया.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

वहीं, विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि झारखंड राज्य का 35 फिसदी से अधिक तसर कोसा का उत्पादन कोल्हान प्रमंडल में होता है. पिछले तीन वर्षों में पूरे राज्य में तसर कोसा के उत्पादन में भारी कमी आयी है. यह निश्चित रुप से चिंता का विषय है.तसर उद्योग से जुड़े अधिकांश सामान्य सुलभ केंद्र बंद कर दिये गये है. ये सामान्य सुलभ केंद्र गांव की महिलाओं के रोजगार सृजन के मुख्य केंद्र हुआ करते थे. विधायक दशरथ गागराई ने सदन के जरिये राज्य सरकार तसर उद्योग को बढ़ावा देने के लिये स्पेशल पैकेज की व्यवस्था करने की मांग की है.

Advertisement
WhatsApp