Advertisement

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, भेंट की हेमंत और कल्पना सोरेन की आकर्षक पेंटिंग

By Goutam

Updated on:

दशरथ गागराई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक आकर्षक पेंटिंग भी भेंट की।

Advertisement
Advertisement

इस पेंटिंग में मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी पत्नी कल्पना सोरेन भी आलिंगन करते नजर आ रही है। स्थानीय कलाकार द्वारा पेंटिंग तैयार की गयी है। सीएम हेमंत सोरेन ने पेंटिंग की काफी सराहना की। वहीं जन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पेंटिंग भेंट की तो मुख्यमंत्री पेंटिंग को उत्सुकता से एकटक निहारते नज़र आये। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक दशरथ गागराई को पेंटिंग भेंट करने के लिए धन्यवाद दिया।

Dayal Builder
Srinath

इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव एवं क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp