Advertisement

Kharsawan News: बांकसाई राजपरिवार के प्रदीप सिंह देव के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई, अर्पित किया श्रद्दा सुमन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां विधानसभा क्षेत्र के बांकसाई निवासी राजपरिवार के सदस्य प्रदीप सिंह देव का हाल ही में श्राद्ध कर्म और संस्कार भोज भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई उपस्थित हुए और स्वर्गीय प्रदीप सिंह देव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

विधायक ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रदीप सिंह देव अपने सरल, मिलनसार और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनका जाना न केवल राजपरिवार बल्कि पूरे खरसावां क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Advertisement

NSU

शोकसभा में विधायक श्री गागराई ने कहा कि प्रदीप सिंह देव का व्यक्तित्व और योगदान इस क्षेत्र में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए किए गए उनके सामाजिक कार्यों और समाज सेवा की सराहना की। विधायक ने कहा कि उनका निधन हम सभी के लिए दुःखदायी है, लेकिन उनकी यादें और समाज सेवा की विरासत हमेशा हमारे बीच जीवित रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय प्रदीप सिंह देव को याद करते हुए उनकी मानवता, सादगी और क्षेत्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का समापन परिवार और उपस्थित लोगों द्वारा एकजुटता और श्रद्धांजलि के साथ हुआ।

 

ताजा खबरें

WhatsApp