होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

1 जनवरी 2026 शहीद दिवस को लेकर खरसावां में तैयारियों का जायजा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन से पहले डीसी-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): आगामी 1 जनवरी 2026 को खरसावां शहीद स्थल पर आयोजित होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं विधायकों के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

Provider 1 Provider 2

इसी क्रम में मंगलवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई की उपस्थिति में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने संयुक्त रूप से खरसावां शहीद पार्क, पथ निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस, अर्जुना स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन हेलीपैड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गेस्ट हाउस और हेलीपैड निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को दिया। साथ ही शहीद दिवस कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Provider 1 Provider 2

प्रशासन द्वारा सभा स्थल पर समतलीकरण, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, जूता-चप्पल स्टैंड, बैरिकेडिंग एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान आगमन-प्रस्थान मार्गों (रूट लाइनिंग) और यातायात व्यवस्था को लेकर भी बिंदुवार समीक्षा की गई, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला समीर सवैंया, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मनेंद्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, थाना प्रभारी गौरव कुमार, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया मंगल जामुदा, मुखिया सुनिता तापे सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहीद दिवस कार्यक्रम को गरिमामय, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण की जाएंगी।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment