Advertisement

खरसावां : “‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ का दमदार असर, खरसावां में 4 गुम मोबाइल बरामद, त्वरित सत्यापन के बाद धारकों को सुपुर्द, जिला पुलिस की तकनीकी कार्रवाई से बढ़ा जनविश्वास…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : खरसावां जिला पुलिस के विशेष अभियान “प्रोजेक्ट डिवाइस” के तहत खरसावां थाना क्षेत्र में गुम मोबाइल की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता मिली है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 02 मई 2026 को चलाए गए अभियान में तकनीकी सहयोग से कुल 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए.

Advertisement
Advertisement

बता दे, CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर अलग-अलग स्थानों से उन्हें बरामद किया गया, जहां इस अभियान में खरसावां थाना पुलिस की सक्रियता, त्वरित समन्वय और तकनीकी दक्षता के चलते कम समय में यह कार्रवाई सफल रही.

Srinath

Advertisement

बरामद मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सुरक्षित एवं सकुशल सुपुर्द किया गया. अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और अभियान की सराहना की.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “प्रोजेक्ट डिवाइस” का उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो. जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाना में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

 

ताजा खबरें

WhatsApp