Advertisement

खरसावां : लाभुकों ने कम वजन का बकरी लेने से किया इंकार, वापस लौटाया, प्रमुख व जिप सदस्य ने तय माप दंड के अनुसार बकरी का वितरण करने का निर्देश दिया…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत खरसावां के लाभुकों को वितरित करने के लिये लाये गये बकरी व बकरा को लाभुकों ने वापस कर दिया. लाभुकों ने इसके पिछे तर्क दिया कि सरकार की ओर से तय किये मापदंडों के अनुसार बकरा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. लाभुकों में चार बकरी व एक बकरा वितरित किये जाने का प्रावधान है. बकरा व बकरी का वजन आठ से दस के किलोग्राम के भीतर होना चाहिये. परंतु लाभुकों को वितरित करने के लिये लाये गये बकरा व बकरी का वजन इससे काफी कम था. बकरी वितरण के लिये पहुंचे प्रमुख मनेंद्र जामुदा, जिप सदस्य काली चरण बानरा व सावित्री बानरा समेत मुखियाओं ने भी आपत्ती दर्ज की.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

पंचायत प्रतिनिधियों ने भी कम वजन के बकरी का वितरण से इंकार कर दिया. इसके बाद लाभुकों में वितरण करने के लिये लाये गये बकरा व बकरी को वापस लौटा दिया गया. साथ ही एजेंसी को बकरा-बकरी वितरण में पारदर्शिता बरतने का निर्देश देते हुए तय मापदंड अपनाने को कहा गया.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp