Advertisement

खरसावां : रायसिंदरी के ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar: कुचाई प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती घोर पहाड़ी क्षेत्र छोटासेगोई पंचायत के रायसिंदरी गांव के ग्रामीणों ने ग्राम मुंडा गोपाल सिंह मुंडा के नेतृत्व में स्थानीय विधायक दशरथ गागारई व कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. ग्राम मुंडा गोपाल सिंह मुंडा, रामेश्वर मुंडा, धनु मुडा, देवेंद्र सरदार, गुगा मुंडा, दामु मुंडा आदि ग्रामीणों ने चंपद से रायसिंदरी तक के सड़क की मरम्मति, रायसिंदरी से जेनालोंग बाडेडीह तक सड़क निर्माण, डाऊकोचा से हाईकिन टोला तक सड़क निर्माण, रायसिंदरी के बांबोबेडा, पेरतोल, हाईकिन, बुड़ीभदकम, राउतु टोला, होनबुरु व हड़मउली तालाब निर्माण, बुड़ीभदकम व हाईकिन टोला में विद्युतिकरण, रायसिंदरी के 9 टोला में अधुरे पड़े जल मीनारों का निर्माण कार्य पूर्ण करने, खेती के लिये जमीन समतिलकरण करने, रायसिंदरी में मोबाईल टावर लगाने, रायसिंदरी के जोरोदअ नाला में चेक डैम निर्माण, रायसिंदरी के सभी परिवारों का शौचालय निर्माण, नव प्राथमिक विद्यालय को उत्क्रमिक कर मध्य विद्यालय बनाने, गांव में सिंचाई कुंआ बनाने की मांग की.

Advertisement
Advertisement

वहीं विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों को अस्वस्थ करते हुए कहा कि रायसिंदरी से जेनालोंग बाडेडीह उप स्वास्थ्य केंद्र तक लगभग 4 किमी सड़क की समस्या को मेरा पहला प्राथमिकता के आधार पर इस बार की बजट सत्र में सरकार से मांग कर सड़क की निर्माण कराया जाएगा. ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ मालवाहक व भारी वाहनों को भी रायसिंदरी आने के लिए काफी सुलियत होगी। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में निवास कर रहे आदिवासी समुदाय के विकास के लिए विशेष शिविर लगाकर लाभान्वित किया जा रहा है. ताकि सुदूरवर्ती इलाकों में भी रह रहे लोगों तक विकास की किरण पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp