होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

खरसावां: अवैध अफीम की खेती के रोकथाम के निमित्त प्रमण्डलीय आयुक्त, कोल्हान की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न, सरायकेला- खरसावां एवं चाईबासा जिले मे अवैध अफीम खेती के विनष्टिकरण कार्य पर जताया संतोष,विभिन्न माध्यम से किसानो को अन्य वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित करने के दिए गए निर्देश….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

खरसावां / Balram Panda: अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण एवं रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सोमवार को डाकबंगला पथ प्रमंडल, खरसावां सभागार मे कोल्हान प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त श्री हरि कुमार केसरी ने की. बैठक में रांची जोनल आईजी श्री अखिलेश झा, कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री रविशंकर शुक्ला, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां श्री मुकेश कुमार लूणायत, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) श्री आशुतोष शेखर, वन प्रमण्डल पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां एवं वन प्रमण्डल पदाधिकारी पोड़ाहाट सहित दोनों जिलों के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें.

Provider 1 Provider 2

 

बैठक में सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा कर मादक पदार्थो के खरीद बिक्री एवं परिचलन मे संलिप्त लोगो पर नियम संगत कार्रवाई करने तथा किसानो को अवैध अफीम की खेती के बजाय अन्य वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले मे अवैध अफीम की खेती को लेकर की जा रही गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें बताया कि विगत वर्ष की तुलना मे 50% कम खेती हुई है. उन्होंने बताया कि जिले मे अबतक लगभग 214 एकड़ अवैध अफीम की खेती को स्थानीय प्रशासन के द्वारा विनिष्टिकरण किया गया है. उपायुक्त नें कहा कि अभियान के तहत अबतक 13 प्राथमिकी दर्जकर दो लोगो को अरेस्ट भी किया गया है. जिले के विभिन्न क्षेत्र मे अवैध अफीम खेती को चिन्हित किया गया है जिसके विनष्टीकरण हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त नें कहा कि अभियान के तहत अफीम खेती का विनिष्टीकरण के साथ साथ किसानो को अन्य वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित कर उन्हें बीज भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

Provider 1 Provider 2

बाईट-

अखिलेश कुमार झा (जोनल आईजी-राँची)

उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) श्री कुलदीप चौधरी नें बताया की जिले मे अवैध अफीम खेती के विनष्टीकरण अभियान के तहत जिले में (2024 -25 मे) 122 एकड़ खेती का विनष्टीकरण किया है. अभियान के तहत अबतक 11 प्राथमिकी दर्ज की गई है. उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय से कैलेंडर निर्धारित कर नशा मुक्ति तथा अवैध अफीम खेती के विनष्टीकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है.

बैठक के दौरान जोनल आईजी, रांची श्री अखिलेश कुमार झा नें थानावार अवैध अफीम खेती विनिष्टीकरण के लिए किया जा रहे कार्य तथा आगामी योजनाओं की जानकारी लेकर दोनों जिले मे अवैध अफीम खेती के विनष्टीकरणहेतु किए जा रहें कार्यों की सराहना की तथा सभी विभाग के पदाधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अवैध अफीम खेती की चिन्हितकरण के लिए आवश्यकता अनुसार ड्रोन का उपयोग करें तथा अफीम खेती के विनष्टिकरण के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल साथ लें जाए. श्री झा ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं अंचलधिकारी स्थानीय ग्राम प्रधान एवं मानकी-मुंडा के साथ बैठक कर अवैध अफीम खेती के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई तथा अफीम, गांजा जैसे अवैध मादक पदार्थों के प्रयोग से स्वास्थ्य, समाज एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराकर किसानो को अन्य वैकल्पिक खेती के लिए जागरूक करने मे सहयोग लें. उन्होंने कहा कि किसानों को अवैध खेती के लिए प्रेरित करने वाले लोगों को चिन्हित करें तथा उन पर कड़ी कार्रवाई करें.

बाईट-

हरि कुमार केसरी (प्रमंडलीय आयुक्त)

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment