Advertisement

खरसावां : एम एस के एंटरप्राइज के द्वारा मजदूरी न देने पर युवा कांग्रेस ने श्रम अधीक्षक व उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar: भारतीय खाद्य निगम चाईबासा पांड्राशाली एमएसजी एंटरप्राइज के द्वारा जनवरी 2020 से 26-6-2025 तक लगभग 100-150 कामगार मजदूरों को उनका मजदूरी भुगतान नहीं करने पर युवा कांग्रेस ने पश्चिमी सिंहभूम के श्रम अधीक्षक एवं उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में लिखा है।कि कंपनी के संचालक डिबर जोंको के द्वारा डॉक्यूमेंट के आधार पर परमानेंट नौकरी देने के नाम पर मजदूरों को नियुक्ति दिया गया था. पर कंपनी में मजदूर गार्ड एवं ड्राइवर को सही तरह से उनका मजदूरी नहीं दिया गया। और कुछ बकाया राशि का भी भुगतान नहीं हुआ। इसके कारण रोज कमाने खाने वाले मजदूरों के घरों की स्थिति काफी खराब हो गई है। और उनको बहुत सारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. ‌युवा कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है. 

Advertisement
Advertisement

भारतीय खाद्य निगम चाईबासा पांड्राशाली की यथाशीघ्र जांच कर मजदूरों का बकाया राशि भुगतान करने के साथ दोषियों पर उचित कार्रवाई किया जाए. अन्यथा विवस होकर युवा कांग्रेस अपने साथ पीड़ित मजदूरों को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सोमवारी कुमारी विमला तांती विनोद तांती राजू महाली पिंकी महाली मोदी देवगम शांति देवगम अंजु मानसिंह सुखलाल होनहागा गुलशन होनहागा कारन होनहागा संकरी डिग्गी विक्रम बानरा विजय बानरा दिलीप सिंह लियांगी कृष्णा बोयपाई रविंद्र बोयपाई संदीप सोय उदय बांकिरा बुधन हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp