Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई बिरसा स्टेडियम में कोल्हन आदिवासी एकता मंच शाखा का गठन, कुड़मी को ST सूची में शामिल करने का विरोध

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई के बिरसा स्टेडियम में कोल्हन आदिवासी एकता मंच की कुचाई शाखा का गठन किया गया है। इसमें मंगल सिंह मुंडा को अध्यक्ष, महादेव मिंज, बाबू सोय, भरत सिंह मुंडा, सीता सोय व मानसिंह मुंडा को उपाध्यक्ष, दशरथ उरांव को सचिव, सुरेश सोय को उप सचिव, पार्वती गागराई व रामचंद्र मुंडा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सलाहकार समिति में बुधन लाल सोय, केपी सेट सोय, लुबू राम सोय, लखीराम मुंडा, रामचंद्र सोय, चांदमुनी मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, गोपाल सिंह मुंडा और बाबूराम सोय शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

 

Advertisement

समिति गठन कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ और युवा सदस्य भी उपस्थित रहे.कुड़मी/ कुरमी समुदाय को एसटी सूची में शामिल करने के मांग का विरोध किया। बैठक में तय किया गया कि 25 सितंबर को कुचाई से आदिवासी समुदाय के लोग बाइक रैली निकाल कर उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे तथा राज्यपाल व राष्ट्रपति के साथ डीसी को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

मौके पर आदिवासी नेताओं ने कहा कि कुडमी सामुदाय कभी भी आदिवासी नहीं रहा है। एसटी का दर्जा मिलने पर आदिवासी पहचान पर खतरा मंडराएगा। उन्होंने कहा कि कुडमी समाज का इतिहास और उनका अस्तित्व आदिवासियों से बिल्कुल अलग रहा है। कुडमी समाज के लोग गलत आधार और आदिवासी समाज से अपने अस्तित्व को जोड़कर खुद को एसटी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

आगे यह भी कहा कि तुम ट्रेन रुकोगे तो हम हवाई जहाज रोक देंगे पर महतो (कुडमियों) को अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं होने देंगे। आदिवासी समाज ने अपने अस्तित्व,संस्कृति और कानूनी अधिकारों पर किसी भी प्रकार के हमले को बर्दाश्त नहीं करने का संकल्प लिया है। बैठक में सीएनटी एक्ट को सख्ती से लागू करने,पेशा कानून को लागू करने आदि की मांग की गयी।

बैठक में मुख्य रुप से करम सिंह मुंडा मुन्ना सोय मनोज मुदैया, दास सोय, जगमोहन सोय, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, बुधराम मुंडा, सुखलाल मुंडा, भोंज संगा, राजमोहन गुदवा, महेश मिंज, महेश्वर उरांव, आशु मुंडा और घनश्याम मुंडा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

ताजा खबरें

WhatsApp