Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय में 523 शिक्षकों के पद खाली: विधानसभा में विधायक दशरथ गागराई ने उठाया मुद्दा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड विधानसभा में खरसावां विधायक Dashrath Gagrai ने कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और 19 कॉलेजों में शिक्षकों के भारी रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द नियुक्ति की मांग की।

Advertisement
Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय में 878 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 355 शिक्षक कार्यरत हैं, यानी करीब 523 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण विश्वविद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है और छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Srinath

सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में प्रोफेसर: 23 पद, एसोसिएट प्रोफेसर: 64 पद, सहायक प्रोफेसर: 753 पद, कुल मिलाकर 840 पद स्वीकृत हैं।

Advertisement

वर्तमान में विश्वविद्यालय में 231 नियमित शिक्षक और 128 आवश्यकता आधारित शिक्षक, कुल 359 शिक्षक कार्यरत हैं। सरकार ने यह भी बताया कि पठन-पाठन कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यकता आधारित और अतिथि शिक्षकों की भी सेवाएं ली जा रही हैं।

सरकार के अनुसार, कोल्हान विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), रांची को भेज दी गई है और प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करना जरूरी है, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

ताजा खबरें

WhatsApp