होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

कुचाई प्रखंड में शोक की लहर: जनसेवक कृष्णा प्रसाद साहू के निधन पर मुख्यालय में शोक सभा आयोजित

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड में कार्यरत जनसेवक कृष्णा प्रसाद साहू के आकस्मिक निधन से पूरे प्रखंड प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही कुचाई प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) साधुचरण देवगम ने की।

Provider 1 Provider 2

शोक सभा के दौरान प्रखंड एवं अंचल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बीडीओ साधुचरण देवगम ने स्व. कृष्णा प्रसाद साहू के निधन को प्रखंड प्रशासन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि कृष्णा प्रसाद साहू एक कर्मठ, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ जनसेवक थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा आम जनता और प्रशासन के बीच सेतु बनकर कार्य किया। उनका असमय निधन सभी के लिए अत्यंत दुखद है।

Provider 1 Provider 2

गौरतलब है कि स्व. कृष्णा प्रसाद साहू ने 7 दिसंबर 2020 को कुचाई प्रखंड में जनसेवक के पद पर योगदान दिया था। उन्होंने लगभग 5 वर्ष 3 माह 2 दिन तक इस पद पर सेवा देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनके कार्यकाल को प्रखंड में ईमानदार और निष्ठावान सेवा के रूप में याद किया जाएगा।

शोक सभा में मुख्य रूप से बीडीओ साधुचरण देवगम, अंचल निरीक्षक बबलू करमाली, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम नारायण सरदार, आवास कोऑर्डिनेटर बीना बांकिरा, पंकज कुम्भकार, अंचल लिपिक सुरेश भंज, विनोद बड़ाइक, विजय मुंडा, नीरज कुमार गुप्ता, देवराज सिंह पातर, अनुप गागराई, सौरभ हेंब्रम, भागीरथ मुंडा, माइका सोय सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment